Aap Jaisa Koi: करण जौहर ने आर माधवन की फिल्म का किया रिव्यू, बोला ये

Updated:
विज्ञापन
Karan Johar reviews Aap Jaisa Koi

Karan Johar reviews Aap Jaisa Koi

Aap Jaisa Koi: आर माधवन और फातिमा सना शेख स्टारर ‘आप जैसा कोई’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. हाल ही में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बड़े स्टार्स शामिल हुए. अब करण जौहर ने मूवी का रिव्यू किया.

विज्ञापन

Aap Jaisa Koi: आर माधवन और फातिमा सना शेख स्टारर ‘आप जैसा कोई’ 11 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. विवेक सोनी की ओर से निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा एक अधेड़ उम्र के संस्कृत शिक्षक और एक कम उम्र की महिला के बीच लव स्टोरी को दिखाता है. करण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस रोमांटिक ड्रामा की तारीफ की.

करण जौहर ने आप जैसा कोई का किया रिव्यू

करण जौहर ने स्टारर ‘आप जैसा कोई’ का रिव्यू करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक सीन शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, “यह संपूर्ण रोमांस देखें जो आपको बराबर वाला प्यार देगा.” हाल ही में मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई. जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. निर्देशक विवेक सोनी ने भी मूवी की जमकर तारीफ की थी. नकुल मेहता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर “आप जैसा कोई” का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “बहुत दिनों से सिनेमाघरों में इतनी मुस्कान नहीं आई. @vivek.sonni की दुनिया और जिस खूबसूरती और देखभाल से वो अपनी कहानियों को गढ़ते हैं, वो वाकई लाजवाब है. कमाल का अभिनय.”

आप जैसा कोई की क्या है कहानी

जमशेदपुर और कोलकाता की विपरीत दुनिया में स्थापित, यह फिल्म श्रीरेणु नामक एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो रीति-रिवाजों से बंधा हुआ है और मर्दानगी, संगति और भावनात्मक अभिव्यक्ति के बारे में अपनी पुरानी मान्यताओं पर पुनर्विचार करना शुरू करता है. मधु, एक स्वतंत्र विचारों वाली महिला है, जो पारंपरिक नियमों के आगे झुकने से इनकार करती है. धर्माटिक एंटरटेनमेंट के करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा की ओर से निर्मित “आप जैसा कोई” का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 11 जुलाई को होगा. यह पहली बार है जब फातिमा सना शेख और आर माधवन एक साथ काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये 12 स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें नाम और रोल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola