Ira Khan Engaged: आयरा खान ने की सगाई, नुपुर शिखरे ने इस अंदाज में स्टारकिड को पहनाई रिंग, फिर किया KISS

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Sep 2022 11:21 AM

विज्ञापन

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सगाई कर ली है. नुपुर ने अपनी लेडी लव को आयरन मैन इटली शो में हिस्सा लेने के दौरान प्रपोज किया. फातिमा सना शेख ने कमेंट में लिखा, यह सबसे प्यारी चीज है जिसे मैंने देखा है.

विज्ञापन

आमिर खान (Aamir Khan) और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान (Ira Khan) फिल्मों से भले दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है. आयरा ने कुछ समय पहले अपना बर्थडे मनाया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो आयरा फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे को डेट कर रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नुपुर, आयरा को प्रपोज करते दिख रहे है.

आमिर खान की बेटी आयरा खान  ने की सगाई

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सगाई कर ली है. इसके बारे में स्टारकिड ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को बताया. नुपुर ने अपनी लेडी लव को आयरन मैन इटली शो में हिस्सा लेने के दौरान प्रपोज किया. नुपुर, आयरा को घुटनों पर बैठकर अंगूठी के साथ प्रपोज करते है और वो हां कह देती है. जिसके बाद एक-दूसरे को किस कर लेते है.

https://www.instagram.com/reel/Ci0Vppej6Z4/
वीडियो पर आ रहे कमेंट

आयरा खान ने वीडियो शेयर कर लिखा, पोपाय- उसने हां कह दिया. आयरा- मैंने हां कहा. वीडियो शेयर करते ही यूजर्स और सेलेब्स कपल को बधाई देने लगे. फातिमा सना शेख ने कमेंट में लिखा, यह सबसे प्यारी चीज है जिसे मैंने देखा है. उफ्फ नुपुर शिखरे इतना फिल्मी उफ्फ. सारा तेंदुलकर ने लिखा, ओमजी बधाई. हुमा कुरैशी ने लिखा, ओमजी, दोनों को बधाई. कृष्णा श्रॉफ, रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी.

Also Read: आमिर की बेटी Ira Khan ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शेयर किया रोमांटिक VIDEO, वायरल हो रहा स्टारकिड का ये पोस्ट
दो साल से साथ में है आयरा- नुपुर

बता दें कि आयरा खान औऱ नुपुर शिखरे साल 2020 से साथ में है. आयरा ने वैलेंटाइन डे से पहले प्रॉमिस डे के मौके पर नुपुर को अपने दिल की बात कही थी. स्टारिकड ने रोमांटिक तसवीरें लगाकर कैप्शन में लिखा था, तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है. आयरा औऱ नुपुर अक्सर साथ में घूमते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख जाते है.

फिल्मों में एंट्री नहीं करेंगी आयरा

आयरा खान ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है. आयरा ने कुछ समय पहले एक पोस्ट से साफ कर दिया था कि वो बॉलीवुड में डेब्यू नहीं कर रही है. वहीं, उनके भाई जुनैद फिल्म ‘महाराजा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे. मूवी में जुनैद पत्रकार करसनदास मुजली का किरदार निभाते आएंगे. इसमें ‘शालिनी पांडे और जयदीप अहलावत भी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola