ePaper

...और ट्विंकल ने ''खिलाड़ी'' अक्षय कुुमार को बना डाला ''ट्रॉफी हसबेंड''

Updated at : 05 May 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
...और ट्विंकल ने ''खिलाड़ी'' अक्षय कुुमार को बना डाला ''ट्रॉफी हसबेंड''

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार के नेशनल अवॉर्ड पाने पर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट किया कि अब वह अक्षय को आधिकारिक रूप से ट्रॉफी हसबेंड बुला सकती हैं. अक्षय कुमार को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने के बाद ट्विंकल ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर शेयर कीं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- अब मैं […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार के नेशनल अवॉर्ड पाने पर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट किया कि अब वह अक्षय को आधिकारिक रूप से ट्रॉफी हसबेंड बुला सकती हैं. अक्षय कुमार को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने के बाद ट्विंकल ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर शेयर कीं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- अब मैं उन्हें आधिकारिक रूप से अपना ट्रॉफी हस्बैंड बोल सकती हूं.

64वें राष्ट्रीय पुरस्कार अभिनेता अक्षय कुमार की इस उपलब्धि से जो शख्स सबसे ज्यादा खुश था, वह हैं उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना. गौरतलब है कि ढाई दशक लंबे फिल्मी करियर में यह अक्षय के लिए पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है और ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया और पिता राजेश खन्ना राष्ट्रीय पुरस्कार पानेवालों की सूची में अपनी जगह पहले ही बना चुके हैं.

बताते चलें कि पिछले महीने जब अवॉर्ड की घोषणा हुई थी, तो ट्विंकल ने लिखा था- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं हंसू या रोऊं. तुम पर बहुत गर्व है अक्षय कुमार. तुम स्मार्ट, विनम्र और शानदार शख्स हो. 26 साल के अपने लंबे एक्टिंग करियर के बाद अक्षय को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. इसी वजह से यह उनके लिए काफी मायने रखता है. अक्षय के लिए पत्नी और बेटे के सामने अवॉर्ड मिलना काफी गर्व की बात है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola