बेताब के रीमेक में सनी का बेटा हीरो, अमृता की बेटी को फिल्म ऑफर
Updated at : 25 Aug 2016 4:25 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : सनी देओल अपने करियर की यादगार फिल्म बेताब का रीमेक बनाना चाहते हैं. इस रीमेक से वो अपने बेटे को लांच करेंगे. दिलचस्प बात यह है कि सनी अपने बेटे करण देओल के अपोजिट सारा खान को लेना चाहते है. सारा सैफ-अमृता की बेटी है. दरअसल सनी "बेताब" में अपने साथ अमृता की […]
विज्ञापन
मुंबई : सनी देओल अपने करियर की यादगार फिल्म बेताब का रीमेक बनाना चाहते हैं. इस रीमेक से वो अपने बेटे को लांच करेंगे. दिलचस्प बात यह है कि सनी अपने बेटे करण देओल के अपोजिट सारा खान को लेना चाहते है. सारा सैफ-अमृता की बेटी है. दरअसल सनी "बेताब" में अपने साथ अमृता की जादुई जोड़ी को दुहराना चाहते हैं.
उन्होंने अमृता सिंह को फोन कर सारा को सेलेक्ट करने की इच्छा जतायी है. लेकिन अमृता ने यह फिलहाल ये ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि सारा, धर्मा प्रोडक्शन के साथ कॉन्ट्रेक्ट में हैं. बेताब फिल्म में सनी देओल-अमृता सिंह की हिट जोड़ी थी. अगर बेताब -2 के लिए सारा राजी नहीं हुई तो सनी श्रीदेवी की बेटी चाह्नवी को इस फिल्म के लिए एप्रोच कर सकती है. सनी ने ‘चालबाज’ में श्रीदेवी के साथ काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




