ट्वीटर पर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की तकरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2016 1:01 PM

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: पूर्व में प्रेमी रहे जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की सोशल मीडिया पर एक दूसरे से तकरार हो रही है. गायिका ने पॉप स्टार बीबर पर कई बार धोखा देने का आरोप लगाया है. बीबर ने अपने प्रशंसकों पर नाराजगी जाहिर करते हुये अपनी कथित नई प्रेमिका सोफिया रिची पर लगातार टिप्पणी बंद […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: पूर्व में प्रेमी रहे जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की सोशल मीडिया पर एक दूसरे से तकरार हो रही है. गायिका ने पॉप स्टार बीबर पर कई बार धोखा देने का आरोप लगाया है. बीबर ने अपने प्रशंसकों पर नाराजगी जाहिर करते हुये अपनी कथित नई प्रेमिका सोफिया रिची पर लगातार टिप्पणी बंद करने को कहा था.

उनकी इस नाराजगी के बाद 14 अगस्त को बीबर और सेलेना के बीच तकरार हो गयी थी. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये गोमेज ने उनसे 17 वर्षीय मॉडल की तस्वीर लगाना बंद करने और अपने प्रशंसकों को दोष देने से बचने को कहा था.

सेलेना ने हटाए गये पोस्ट में लिखा था, ‘अगर आप इस नापसंदगी को झेल नहीं सकते तो आपको अपनी प्रेमिका की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. यह केवल आप दो लोगों के बीच विशेष होना चाहिए. इसे आप अपने प्रंशसकों के लिए पेश ना करें. वे आपको प्यार करते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola