ePaper

नया नहीं अजय देवगन का "शिव प्रेम ", छाती में गुदवाया था टैटू

Updated at : 08 Aug 2016 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
नया नहीं अजय देवगन का "शिव प्रेम ",  छाती में गुदवाया था टैटू

मुंबई : अपनी छाती पर शिवजी का टैटू बनाने वाले अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘शिवाय’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक्शन, कॉमेडी , सीरियस रोल करने में माहिर अजय देवगन की इस फिल्म की ट्रेलर देखने से ऐसा लगता है कि फिल्म मारधाड़ सीन्स से भरपूर होगी.अजय ने ट्वीट कर ट्रेलर […]

विज्ञापन

मुंबई : अपनी छाती पर शिवजी का टैटू बनाने वाले अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘शिवाय’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक्शन, कॉमेडी , सीरियस रोल करने में माहिर अजय देवगन की इस फिल्म की ट्रेलर देखने से ऐसा लगता है कि फिल्म मारधाड़ सीन्स से भरपूर होगी.अजय ने ट्वीट कर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी. उन्होनें ट्विटर पर लिखा, ‘ना आदि ना अंत है उसका, वो सबका ना इनका उनका, वही शून्य है वही इकाय, जिसके भीतर बसा शिवाय.’

अजय देवगन का शिवजी के प्रति दीवानगी नयी नहीं है. उन्होंने अपने छाती पर शिवजी का टैटू काफी पहले ही गुदवाया था.उनकी इस टैटू की तसवीर मीडिया में रिलीज हो चुकी है. जिनमें अजय देवगन शर्टलेस है और उनकी छाती में शिव जी का टैटू बना हुआ है.बता दें कि अजय इस फिल्‍म में भगवान शिव से प्रेरित एक पालक, संरक्षक और विनाशक के किरदार में नजर आयेंगे. इसी फिल्‍म से सायशा सहगल बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. इसी फिल्‍म से पोलैंड की अभिनेत्री एरिका बॉलीवुड में इंट्री करने जा रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola