ePaper

ट्विटर का इस्तेमाल केवल फिल्म, नृत्य के लिए करेंगी हेमा मालिनी

Updated at : 14 Jul 2016 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर का इस्तेमाल केवल फिल्म, नृत्य के लिए करेंगी हेमा मालिनी

मुंबई : अभिनेत्री से सांसद बनी हेमा मालिनी का कहना है कि वह अपने ट्विटर अपडेट्स केवल बॉलीवुड और नृत्य गतिविधियों तक सीमित रखेंगी. एक महीने पहले मथुरा में हिंसा के बीच अपनी फिल्म की तस्वीरें साझा करने के लिए हेमा मालिनी को आलोचना का सामना करना पडा था. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘एक थी […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री से सांसद बनी हेमा मालिनी का कहना है कि वह अपने ट्विटर अपडेट्स केवल बॉलीवुड और नृत्य गतिविधियों तक सीमित रखेंगी.

एक महीने पहले मथुरा में हिंसा के बीच अपनी फिल्म की तस्वीरें साझा करने के लिए हेमा मालिनी को आलोचना का सामना करना पडा था. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘एक थी रानी’ की शूटिंग के फोटो पोस्ट किए थे जिसको लेकर ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ‘असंवेदनशील’ कहा था. बाद में हेमा ने इन तस्वीरों को हटा लिया और मथुरा में हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी. मथुरा उनका संसदीय क्षेत्र है.
मालिनी का कहना है कि उनके राजनीतिक कामकाज को मीडिया कवरेज मिलता है, इसलिए वह अपने ट्विटर फीड का उपयोग केवल एक कलाकार के तौर पर अपने काम को साझा करने के लिए करना चाहेंगी.उन्होंने कहा, ‘‘ काफी विचार करने के बाद मैंने अपने ट्विटर अपडेट्स को मेरी फिल्म व नृत्य गतिविधियों तक सीमित रखने का निर्णय किया है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola