करीना कपूर ने प्रेग्नेंट होने की अफवाह पर खोला मुंह, बोलीं मैं तो पांच बच्चों की मां

मुंबई : अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया कि वह गर्भवती हैं. वह आने वाली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में दिखेंगी. अभिनेत्री की कुछ तस्वीरों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह गर्भवती हैं.मीडिया में खबरें आयी थी कि करीना हाल में लंदन में एक डॉक्टर से प्रेग्नेंसी को […]
मुंबई : अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया कि वह गर्भवती हैं. वह आने वाली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में दिखेंगी. अभिनेत्री की कुछ तस्वीरों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह गर्भवती हैं.मीडिया में खबरें आयी थी कि करीना हाल में लंदन में एक डॉक्टर से प्रेग्नेंसी को लेकर मिली थीं अौर वे चार महीने की प्रेग्नेंट हैं. लेकिन, करीना ने इन खबरों को हंसी में उड़ा दिया. करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि जिस तरह मेरे प्रेग्नेंट होने की खबर मैं सुन रहीं हूं, उससेमैं एक्साइटेड हूं, ऐसा लगता है कि मैं पांच बच्चे की मां हूं, जिन्हें मैंने लंदन में छिपा कर रखा है.
करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने हाल में कहा था कि उन्हें करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया नहीं है, लेकिन अगर ऐसा होगा तो मुझे काफी खुशी होगी.
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह खबरें सही हैं कि वह मां बनने वाली हैं तो करीना ने कहा, ‘‘भगवान ने चाहा तो. मैं एक महिला हूं, लेकिन अभी इस बारे में कुछ नहीं कहना.’ जब उनसे और पूछा गया कि क्या उनके गर्भवती होने की खबरें झूठी हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘आप सब लोग इस बारे में बात कर रहे हैं और यह बात मुझे बहुत उत्साहित कर रहा है.’ करीना ‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ के साथ दिखेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




