ePaper

आइसीयू से बाहर हुए अभिनेता दिलीप कुमार, हालत में सुधार

Updated at : 16 Apr 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीयू से बाहर हुए अभिनेता दिलीप कुमार, हालत में सुधार

मुंबई :बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के हालत में सुधार हो रहा है. उन्हें आइसीयू से रिलीज कर दिया गया है उनके तबीयत में सुधार हो रहा है. आज सुबह सांस में दिक्कत को लेकर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. लीलावती अस्पताल ने बयान जारी करते हुए कहा कि […]

विज्ञापन

मुंबई :बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के हालत में सुधार हो रहा है. उन्हें आइसीयू से रिलीज कर दिया गया है उनके तबीयत में सुधार हो रहा है. आज सुबह सांस में दिक्कत को लेकर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. लीलावती अस्पताल ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी हालत स्थिर है कुछ विशेष जांच किये जाने हैं जो अभी बाकी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,दिलीप कुमार की हालत ज्यादा खराब होने लगी थी. वह उम्र बढ़ने के बाद होने वाली स्वास्थ्य की सामान्य दिक्कतों से पीड़ित हैं. दिलीप कुमार 93 साल के हैं और अर्से से बीमार चल रहे हैं. परिजनों के मुताबिक उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया है. उन्हें पिछले दो-तीन दिनों से उनकी तबीयत फिर से बिगड़ने लगी थी. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है. रूटीन चेकअप के लिए वह कुछ दिन तक अस्पताल में रह सकते हैं.

दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है. वह आईसीयू में नहीं है. उनकी सेहत की नियमित निगरानी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola