ePaper

कंगना के वकील ने रितिक से कहा : नोटिस वापस लें नहीं तो कार्रवाई का सामना करें

Updated at : 06 Apr 2016 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
कंगना के वकील ने रितिक से कहा : नोटिस वापस लें नहीं तो कार्रवाई का सामना करें

मुंबई: अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच जारी विवाद से जुडे एक नये घटनाक्रम में कंगना ने अभिनेता पर अपना चेहरा बचाने के लिए मामले को दूसरी दिशा में भटकाने और मीडिया ट्रायल का सहारा लेने का आरोप लगाया. अभिनेत्री कंगना रनौत ने साथ ही रितिक से अपना कानूनी नोटिस वापस लेने […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच जारी विवाद से जुडे एक नये घटनाक्रम में कंगना ने अभिनेता पर अपना चेहरा बचाने के लिए मामले को दूसरी दिशा में भटकाने और मीडिया ट्रायल का सहारा लेने का आरोप लगाया. अभिनेत्री कंगना रनौत ने साथ ही रितिक से अपना कानूनी नोटिस वापस लेने और या फिर कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा.

हालांकि अभिनेत्री के वकील रिजवान सिद्दिकी ने आज यहां एक बयान में कहा कि अगर रितिक वह नोटिस वापस ले लें तो कंगना मामले को खत्म करने के लिए तैयार हैं. नोटिस में रितिक ने उन्हें ‘बेवकूफ पूर्व प्रेमी’ कहने के लिए कंगना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है.
सिद्दिकी ने कहा, ‘‘नोटिस वापस लेना सबसे अच्छा और एकमात्र विकल्प है. मामले को भटकाना एवं मीडिया द्वारा ट्रायल की कोशिश से मामला और बिगड सकता है क्योंकि इससे अंतत: न्याय मिलने की प्रक्रिया में बाधा आएगी और मेरी मुवक्किल बेकार में जवाबी कार्रवाई के लिए विवश होंगी.” 42 साल के अभिनेता ने फरवरी में कंगना को नोटिस भेजकर उनसे एक संवाददाता सम्मेलन कर माफी मांगने की मांग की थी.इसके जवाब में कंगना ने रितिक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए उन्हें 21 पन्नों का एक नोटिस भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola