Anurag Dobhal: कितने संपत्ति के मालिक हैं यूट्यूबर UK07 राइडर? परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

Anurag Dobhal: UK07 राइडर अनुराग डोभाल का दो घंटे का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने परिवार पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाए हैं और खुद को डिप्रेशन में बताया. उन्होंने इस वीडियो को आखिरी होने का भी दावा किया है. जानिए अनुराग कितनी संपत्ति के मालिक हैं…

विज्ञापन

Anurag Dobhal: सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे की सच्चाई कभी-कभी इतनी डरावनी होती है कि देखने वालों के भी होश उड़ जाएं. इस बार चर्चा में हैं मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग ‘UK07 Rider’ के नाम से जानते हैं. ‘बिग बॉस 17’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले अनुराग का एक करीब दो घंटे लंबा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो की शुरुआत में ही अनुराग फूट-फूटकर रोते नजर आते हैं. उन्होंने कहा कि यह शायद उनका आखिरी वीडियो हो सकता है और इसके बाद वे दुनिया से दूर हो जाएं. अनुराग का दावा है कि वे पिछले पांच दिनों से गहरे डिप्रेशन में हैं, उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया है और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने अपने ही माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए. अनुराग का कहना है कि कैमरे पर जो परिवार उनका सपोर्ट करता दिखता है, असल जिंदगी में वही उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है.

मेहनत, बीमारी और करोड़ों की कमाई

अनुराग ने बताया कि 14 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने लगातार मेहनत की और परिवार की ख्वाहिशों को अपनी जरूरतों से ऊपर रखा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज उनकी नेटवर्थ करीब 25 से 30 करोड़ रुपये बताई जाती है और उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 7.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. उनका इशारा था कि इंटरकास्ट मैरिज से परिवार नाराज था. अनुराग के मुताबिक, शादी से पांच दिन पहले ही माता-पिता ने आने से इनकार कर दिया था और साफ कहा था कि वे इस रिश्ते से खुश नहीं हैं.

पत्नी के जाने का भी जिक्र

वीडियो में अनुराग ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी रितिका अब उनके साथ नहीं हैं और वे दूसरों के बहकावे में आ गई हैं. उन्होंने रितिका से अपील की कि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो कम से कम सच के लिए खड़ी हों. वीडियो का सबसे संवेदनशील हिस्सा वह था, जब अनुराग ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो उसके लिए उनके माता-पिता, भाई और कुछ अन्य लोग जिम्मेदार होंगे. उन्होंने कुछ ऑडियो क्लिप और व्हाट्सएप मैसेज भी दिखाए, जिनमें कथित तौर पर उन्हें धमकियां मिल रही थीं.

यह भी पढें: करोड़पति यूट्यूबर अनुराग डोभाल का आखिरी व्लॉग, रोते हुए परिवार पर लगाया आरोप

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola