करोड़पति यूट्यूबर अनुराग डोभाल का आखिरी व्लॉग, रोते हुए परिवार पर लगाया आरोप

पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल
Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में दो घंटे के लंबा वीडियो शेयर किया, जिसे वे अपना लास्ट वीडियो का दावा कर रहे हैं. उस वीडियो में वे परिवार पर गंभीर आरोप लगाते और खुद को डिप्रेशन में बताते नजर आ रहे हैं. इनसब को लेकर उनके फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…
Anurag Dobhal: ‘बिग बॉस 17’ से सुर्खियों में आए मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों गहरे विवादों और निजी परेशानियों के चलते चर्चा में हैं. कुछ समय पहले उन्होंने दावा किया था कि कोई उनकी जान लेने की साजिश रच रहा है. अब उन्होंने करीब दो घंटे का एक लंबा वीडियो साझा किया है, जिसे वे अपना “आखिरी व्लॉग” बता रहे हैं. इस वीडियो के बाद उन्होंने गायब हो जाने की आशंका भी जताई, जिससे फैंस की चिंता और बढ़ गई है.
परिवार पर गंभीर आरोप
वीडियो में अनुराग ने अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए. उनका कहना है कि वे कम उम्र में ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं, लेकिन तब भी पढ़ाई और करियर के लिए संघर्ष करते रहे. उन्होंने अपनी शादी से जुड़ा एक दर्दनाक एक्सपीरियंस भी साझा किया. उनके मुताबिक, शादी से कुछ दिन पहले परिवार ने साथ देने से इनकार कर दिया था और उन्हें अकेले ही सारी तैयारियां करनी पड़ीं.
शादी से पांच दिन पहले बदला माहौल
अनुराग ने बताया कि उनकी और रितिका की बातचीत दोस्ती से शुरू होकर प्यार में बदली और बात शादी तक पहुंची. शुरुआत में परिवार राजी नहीं था, लेकिन बाद में मान गया. हालांकि शादी से ठीक पांच दिन पहले परिवार पीछे हट गया. अनुराग का दावा है कि उस मुश्किल वक्त में उनके माता-पिता उनके साथ नहीं थे.
डिप्रेशन और संपत्ति विवाद का जिक्र
वीडियो में उन्होंने खुद को गहरे डिप्रेशन में बताया और कहा कि कई दिनों से न ठीक से खा पा रहे हैं, न सो पा रहे हैं. अनुराग ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार के कुछ लोग उनकी संपत्ति पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भी दूसरों के बहकावे में आकर उनसे दूर हो गई हैं. अनुराग के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस उनकी सेहत और मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.
यह भी पढे़ं: जालीदार ड्रेस में होली खेलने सड़क पर उतरीं पूनम पांडे, वायरल हुआ लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




