ePaper

सुनीता के आरोपों के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर मची हलचल

Updated at : 05 Mar 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Govinda loyalty statement amid sunita ahuja divorce rumours

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा

Govinda: गोविंदा ने लॉयल्टी और ईमानदारी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसको लेकर हलचल मच गयी है. तलाक की खबरों के बीच दिए इस बयान को सुनीता आहूजा से जोड़कर देखा जा रहा है. पढे़ं गोविंदा ने क्या कहा?

विज्ञापन

Govinda: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों और दोनों के रिश्ते को लेकर उठती खबरों के बीच अब गोविंदा ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसने चर्चाओं को और हवा दे दी है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने बिना किसी का नाम लिए वफादारी और ईमानदारी पर बात की. उन्होंने कहा कि जब कोई इंसान चुप रहकर सब कुछ सुन रहा हो, तो इसका मतलब ये नहीं कि उसे दर्द नहीं हो रहा. कई लोग ऊपर से सच्चे और अपने लगते हैं, लेकिन असलियत कुछ और भी हो सकती है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें शुरू हो गईं. लोगों का कहना है कि गोविंदा ने इशारों-इशारों में सुनीता आहूजा की तरफ ही बात की है. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.

तलाक की खबरों पर अब भी सन्नाटा

पिछले कई महीनों से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं. सुनीता कई बार इंटरव्यू में पति पर आरोप लगाती नजर आई हैं, लेकिन गोविंदा ने अब तक खुलकर कुछ नहीं कहा. वे हमेशा घुमा-फिराकर अपनी बात रखते हैं और सीधे विवाद में नहीं पड़ते.

फैंस ने दिया खास सरप्राइज

इन सबके बीच हाल ही में गोविंदा को एक ऑफिस विजिट के दौरान बड़ा सरप्राइज मिला. वहां मौजूद जेनजी युवाओं ने उनके हिट गानों पर जमकर डांस किया. अपने गानों पर नई पीढ़ी को थिरकते देख गोविंदा काफी खुश नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने एक बार फिर उन्हें प्यार दिया.

यह भी पढ़ें: श्रेया घोषाल का बड़ा फैसला, अब इस तरह के गाने नहीं करेंगी रिकॉर्ड

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola