कंगना ने माफी मांगने से किया इनकार, कहा- मैं मंदबुद्धि लड़की नहीं

मुंबई :अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच लडाई ने गंभीर रूप ले लिया है. दोनों अपनी लडाई अदालत में ले गए हैं. दोनों कलाकारों ने आरोपों की बौछार करते हुए एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे. 42 साल के रितिक ने पहले ‘क्रिश 3′ की अपनी सहकलाकार को कानूनी नोटिस भेजा जिसमें […]
मुंबई :अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच लडाई ने गंभीर रूप ले लिया है. दोनों अपनी लडाई अदालत में ले गए हैं. दोनों कलाकारों ने आरोपों की बौछार करते हुए एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे.
42 साल के रितिक ने पहले ‘क्रिश 3′ की अपनी सहकलाकार को कानूनी नोटिस भेजा जिसमें उन्होंने मांग की कि कंगना एक संवाददाता सम्मेलन कर माफी मांगे और दोनों के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर स्थिति साफ की रितिक प्रेम प्रसंग की खबर को पूरी तरह खारिज कर चुके हैं.
28 साल की कंगना ने कहा कि वह ‘मंदबुद्धि’ वाली किशोरी नहीं हैं और उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया. उन्होंने इसकी बजाए रितिक को एक नोटिस भेज कर अपना नोटिस वापस लेने या आपराधिक मामले का सामना करने की चेतावनी दी.
इससे पहले दोनों कलाकारों के आरोप प्रत्यारोप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब चल रही थीं लेकिन अब यह दो कानूनी नोटिसों के माध्यम से सार्वजनिक हो गयी हैं. कंगना ने कथित रूप से एक साक्षात्कार में रितिक को इशारों- इशारों में अपना ‘बेवकूफ पूर्व प्रेमी’ बताया था जिसके लिए रितिक ने उन्हें नोटिस भेज कर माफी मांगने के लिए कहा. दूसरी तरफ कंगना ने अपने नोटिस में रितिक पर दोनों के संबंधों पर पर्दा डालने की एक बेवकूफाना कोशिश करने का आरोप लगाया
रितिक के वकील दीपेश मेहता द्वारा गत 26 फरवरी को भेजे गए नोटिस में कहा गया, ‘‘पिछले कुछ समय से आप :कंगना: अप्रत्यक्ष रुप से कह रही है और प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म जगत एवं विस्तृत रूप में सार्वजनिक स्तर पर एक छवि गढने की कोशिश कर रही है कि मेरे मुवक्किल (रितिक) और आपके बीच कोई संबंध थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




