ePaper

जानें ''बेस्‍ट ड्रामेबाज'' स्वस्ति नित्या किसे मानती हैं अपना आदर्श ?

Updated at : 07 Mar 2016 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
जानें ''बेस्‍ट ड्रामेबाज'' स्वस्ति नित्या किसे मानती हैं अपना आदर्श ?

मुंबई : ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के दूसरे सीजन की विजेता स्वस्ति नित्या का कहना है कि वह महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अपना आदर्श मानती हैं. इस कार्यक्रम में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया. बिहार के भागलपुर की 11 वर्षीय स्वस्ति के बहुआयामी अभिनय ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया. स्वस्ति ने […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के दूसरे सीजन की विजेता स्वस्ति नित्या का कहना है कि वह महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अपना आदर्श मानती हैं. इस कार्यक्रम में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया. बिहार के भागलपुर की 11 वर्षीय स्वस्ति के बहुआयामी अभिनय ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया.

स्वस्ति ने कहा, ‘मेरे पसंदीदा कलाकार अमिताभ बच्चन सर और माधुरी दीक्षित मैम हैं. ये दोनों मेरे आदर्श हैं. अमिताभ सर का अभिनय शानदार है. उनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली है. माधुरी मैम का नृत्य और अभिनय अद्भुत है. मैं उन दोनों के काम की प्रशंसक हूं.’

बिहार के भागलपुर की रहने वाली 11 वर्षीया स्वस्ति अभी भी इस बात का विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि वह शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के दूसरे सीजन में जीत गई हैं. जीत के बाद उन्हें ट्रॉफी के अलावा पांच लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया.

उन्होंने कहा, ‘शो की यात्रा बहुत अच्छी रही. मैंने बहुत कुछ सीखा है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने इस शो को जीत लिया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola