ePaper

10 साल छोटे अमेरिकी ब्वाॅयफ्रेंड से 10 दिन में शादी करेंगी प्रीति जिंटा

Updated at : 18 Feb 2016 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
10 साल छोटे अमेरिकी ब्वाॅयफ्रेंड से 10 दिन में शादी करेंगी प्रीति जिंटा

एक बार फिर बाॅलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की शादी की चर्चा शुरू हुई है. बंबई टाइम्स की खबर पर यकीन करें तो प्रीति जिंटा 10 दिनों के भीतर अपने प्रेमी जेने गुडेनेफ से शादी बंधन में बंध जायेंगी.पहलेखबर आयी थी कि प्रीति इसी महीने की 14 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड जेनेगुडेनेफ से शादी […]

विज्ञापन

एक बार फिर बाॅलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की शादी की चर्चा शुरू हुई है. बंबई टाइम्स की खबर पर यकीन करें तो प्रीति जिंटा 10 दिनों के भीतर अपने प्रेमी जेने गुडेनेफ से शादी बंधन में बंध जायेंगी.पहलेखबर आयी थी कि प्रीति इसी महीने की 14 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड जेनेगुडेनेफ से शादी करेंगी, जिसकाबाद में ट्विटरपरजिंटाने खंडन किया था.

अब फिर से शादी की खबर मीडिया में आयी है. उनकी शादी में शामिल होंगी उनकी खास दाेस्त व हृतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान. खबर यह भी है सुजैन लासएंजैल्स में होने वाले इस विवाह में शामिल होने के लिए रवाना हो गयी हैं.जेनेलासएंजैल्स में ही शिफ्टहैं. इस शादी में केवल बेहद करीबी मित्र ही शामिल होंगे.

प्रीति से दस साल छोटे हैं जेने

41 वर्षीया प्रीति से दस साल छोटे हैं उनके ब्वाॅयफ्रेंड जेने. जेने फाइनेंसियल एनालिस्ट हैं और उनकी प्रीति से भेंट एक क्रिकेट इवेंट में हुई है.प्रीति जिंटा क्रिकेट से जुड़ी हैं अौर किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं. पूर्व में प्रीति जिंटा का रिलेशनशिप बिजनेसमैन नेस वाडिया से था, लेकिन बाद में दोनों में अलगाव हुआ और उनके झगड़े भी सार्वजनिक व कोर्ट एवं पुलिस तक पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola