ePaper

जानें एक एपिसोड की कितनी फीस लेती हैं ये टीवी एक्‍ट्रेसस

Updated at : 04 Dec 2015 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
जानें एक एपिसोड की कितनी फीस लेती हैं ये टीवी एक्‍ट्रेसस

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ से रिमी सेन बाहर हो गई हैं. वहीं 2.35 करोड़ रुपए (साइनिंग अमाउंट और 7 सप्ताह की फीस) लेकर वे रियेलिटी शो में अबतक की सबसे महंगी प्रतिभागी बन गई हैं. उन्‍होंने शो में अपने फैंस को थोडा निराश जरूर किया. वहीं अगर छोटे पर्दे की अभिनेत्रि‍यों की बात […]

विज्ञापन

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ से रिमी सेन बाहर हो गई हैं. वहीं 2.35 करोड़ रुपए (साइनिंग अमाउंट और 7 सप्ताह की फीस) लेकर वे रियेलिटी शो में अबतक की सबसे महंगी प्रतिभागी बन गई हैं. उन्‍होंने शो में अपने फैंस को थोडा निराश जरूर किया. वहीं अगर छोटे पर्दे की अभिनेत्रि‍यों की बात करें तो सबसे ज्‍यादा फीस लेने में अभिनेत्री सोनाली बेद्रें का नाम सबसे ऊपर है. इनके अलावा भी कुछ छोटे पर्दे की अभिनेत्रि‍यां हैं जो प्रति एपिसोड लाख रुपये लेती हैं.

undefined

1. छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम मोना सिंह टीवी शो ‘प्‍यार को हो जाने दो’ के लिए प्रतिदिन के एपिसोड के लिए 1.75 करोड़ रुपये लेती हैं. वे ‘जस्‍सी जैसी कोई नहीं’ सीरीयल से पॉपुलर हुई थी. मोना ने फिल्‍म ‘3 इडियट्स’ में करीना कपूर की बड़ी बहन का किरदार निभाया था.

undefined

2. टीवी सीरीयल ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ में लीड रोल अदा करनेवाली अभिनेत्री हिना खान प्रति एपिसोड 1.25 करोड़ लेती है. इन्‍होंने इसी सीरीयल से छोटे पर्दे पर डेब्‍यू किया है.

undefined

3. सीरीयल ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं’ की अभिनेत्री साक्षी तंवर प्रतिदिन के एपिसोड के लिए 1.25 करोड़ लेती है. साक्षी वर्ष 2000 के सीरीयल ‘कहानी घर घर की’ से पॉपुलर हुई थी. वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ में आमिर खान की पत्‍नी का किरदार निभाने वाली हैं.

undefined

4. डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के छठे सीजन की विजेता रह चुकी अभिनेत्री दृष्‍टि धामी सीरीयल ‘एक था राजा एक थी रानी’ के लिए प्रतिदिन के एपिसोड के लिए 1 लाख रुपये लेती है.

undefined

5. टीवी सीरीयल ‘साथ निभाना साथिया’ की लीड एक्‍ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी एक एपिसोड का 80 हजार रुपये लेती हैं.

undefined

6. टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ की अभिनेत्री दीपिका कक्‍कड़ प्रति एपिसोड 70 हजार रुपये लेती हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola