शाहरूख खान ने कपिल शर्मा के फिल्म ''किस- किसको प्यार करुं'' को हंसी का खजाना बताया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख ने स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा की पहली फिल्म किस किसको प्यार करुं की तारीफ की है और इस हंसी के खजाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है. शाहरुख (49) ने इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखी जिसे फिल्मकार जोडी अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया है. शाहरुख ने ट्वीट किया,केकेपीके देख […]
विज्ञापन
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख ने स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा की पहली फिल्म किस किसको प्यार करुं की तारीफ की है और इस हंसी के खजाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है. शाहरुख (49) ने इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखी जिसे फिल्मकार जोडी अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया है.
शाहरुख ने ट्वीट किया,केकेपीके देख कर बहुत मजा आया. कपिल शर्मा, वरुण धवन का यह हंसी का खजाना है. मुझे इतना हंसाने के लिए शुक्रिया. अब्बास मस्तान दोनों को आई लव यू. चेन्नई एक्सप्रेस अभिनेता शाहरुख अब्बास मस्तान को अपनी पसंदीदा निर्देशक जोडी कहते हैं. उन्होंने उनके साथ 1993 में आई बाजीगर और 1999 में आई एक्शन कॉमेडी बादशाह में काम किया है.
कपिल (34) ने शाहरुख का धन्यवाद किया और कहा कि फिल्म की पहली स्क्रीनिंग देखना बहुत मजेदार रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










