ePaper

केरल में 80 से ज्‍यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई ''बाहुबली''

Updated at : 11 Jul 2015 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
केरल में 80 से ज्‍यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई ''बाहुबली''

तिरुवनंतपुरम : मलयाली हिट फिल्म ‘प्रेमम’ की पायरेसी के मामले को लेकर कई सिनेमाघरों के बंद होने के बीच कई भाषाओं में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ आज केरल में 80 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इंडस्टरी सूत्रों ने कहा कि फिल्मकार एस एस राजमौली की फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. केरल फिल्म […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम : मलयाली हिट फिल्म ‘प्रेमम’ की पायरेसी के मामले को लेकर कई सिनेमाघरों के बंद होने के बीच कई भाषाओं में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ आज केरल में 80 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इंडस्टरी सूत्रों ने कहा कि फिल्मकार एस एस राजमौली की फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.

केरल फिल्म निर्माता संघ के अध्यक्ष जी सुरेश कुमार ने कहा कि फिल्म मालाबार (उत्तर केरल) क्षेत्र के सिनेमाघरों को छोड़कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुरुप सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. उन्होंने कहा, फिल्म पहले दिन अब तक 84 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दूसरे शो के बाद सिनेमाघरों की संख्या 100 पार कर सकती है.

करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी देश में अब तक की सबसे महंगी फिल्म बतायी जा रही इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रभास, राणा डुग्गुबाती, राम्या कृष्णा, अनुष्का और तमन्ना मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म दुनिया भर में 4,000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola