सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी के साथ 24 साल की उम्र में हुआ था गैंगरेप

मुंबई : टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने कहा कि उनके साथ 24 साल की उम्र में गैंगरेप हुआ था. उन्होंने बताया कि घटना शिकागो में क्रिसमस ईव के दौरान हुआ था. फेसबुक पेज ह्युमनस ऑफ बॉम्बे पर पब्लिश पोस्ट में उन्होंने इस बात की खुलासा […]
मुंबई : टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने कहा कि उनके साथ 24 साल की उम्र में गैंगरेप हुआ था. उन्होंने बताया कि घटना शिकागो में क्रिसमस ईव के दौरान हुआ था. फेसबुक पेज ह्युमनस ऑफ बॉम्बे पर पब्लिश पोस्ट में उन्होंने इस बात की खुलासा की. सपना ने पोस्ट में बताया कि मेरे पिता के मौत के बाद मैं शिकागो चली गयी .मैनें वहां आजाद जिंदगी जी और अपने बालों और टैटू के साथ एक्सपेरिमेंट किया.
शिकागो में एक क्रिसमस ईव के दौरान मैं बीयर बार से लौट रही थीं. उस दिन मैं शार्ट स्कर्ट पहनी थी और गहरी लाल लिप्स्टिक लगायी थी. कुछ लड़के मेरे तरफ आए और बंदूक तान दी. उन लड़को ने मेरे साथ गैंगरेप किया. मैं उस दिन नशे में थी. इस बुरी घटना को भुलाने में मुझे कई साल लगेंं. उन्होंने लिखा कि आज भी मैं शार्ट स्कर्ट पहनती हूं और गहरी लिपस्टीक लगाती हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










