कपिल शर्मा की पहली फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई: हास्य कलाकार कपिल शर्मा के बॉलीवुड में करियर की पहली फिल्म किस किसको प्यार करुं. इस साल 25 सितंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है. आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में चार महिलाएं मुख्य किरदार में हैं, जिसमें मंजरी फडनीस, अमृता पुरी, सिमरन कौर मुंडी, एल्ली अव्राम और साई लोकुर […]
विज्ञापन
मुंबई: हास्य कलाकार कपिल शर्मा के बॉलीवुड में करियर की पहली फिल्म किस किसको प्यार करुं. इस साल 25 सितंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है. आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में चार महिलाएं मुख्य किरदार में हैं, जिसमें मंजरी फडनीस, अमृता पुरी, सिमरन कौर मुंडी, एल्ली अव्राम और साई लोकुर शामिल हैं.
34 वर्षीय अभिनेता के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सह अभिनेता सुनील ग्रोवर ने ट्वीटर पर फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान किया और उन्हें बधाई दी. ग्रोवर ने ट्वीट किया कि भारतीय स्टैंपअप कॉमेडी दिग्गज कपिल शर्मा अब अपनी पहली हिन्दी फिल्म किस किसको प्यार करुं के साथ आ रहे हैं और यह 25 सितंबर को रिलीज होगी.
फिल्म में अरबाज खान, वरुण, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना, मनोज जोशी, चार्ली और जैमी लीवर हैं. इस फिल्म के निर्माता, अब्बास-मस्तान, रत्न जैन, गणेश जैन हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










