1600 घंटे में बनी थी पॉपस्टार गागा की ''ऑस्कर ड्रेस''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2015 11:12 AM
लॉस एंजिलिस : पॉप म्यूजिक जगत की सनसनी लेडी गागा ने ऑस्कर पुरस्कारों में जो सफेद रंग का गाउन पहना था, उसे बनाने में 1600 घंटे लगे थे. ‘एप्लॉज’ जैसा हिट गाना देने वाली गागा लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में रेड कारपेट पर अपने खूबसूरत सफेद परिधान में आईं, जिसमें क्रिस्टल जडे हुए थे. […]
लॉस एंजिलिस : पॉप म्यूजिक जगत की सनसनी लेडी गागा ने ऑस्कर पुरस्कारों में जो सफेद रंग का गाउन पहना था, उसे बनाने में 1600 घंटे लगे थे. ‘एप्लॉज’ जैसा हिट गाना देने वाली गागा लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में रेड कारपेट पर अपने खूबसूरत सफेद परिधान में आईं, जिसमें क्रिस्टल जडे हुए थे.
इस गाउन के साथ गागा ने लाल रंग के दस्ताने पहन रखे थे. गागा ने रविवार शाम को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को बताया कि इस खूबसूरत परिधान को बनाने में कितना लंबा समय लगा था. ऑस्कर पुरस्कारों के चकाचौंध भरे समारोह में गागा ने ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ पर शानदार प्रस्तुति दी थी.
अपनी तस्वीर के साथ में गागा ने लिखा,’ आज की रात को मैं कभी नहीं भूलूंगी. इस शानदार परिधान के लिए तुम्हारा शुक्रिया एजेडाइन अलाइया. पेरिस में इसकी कढाई में 1600 घंटे लगे और 25 लोगों ने इसे पूरा किया. एजेडाइन ने पहले कभी ऑस्कर के लिए परिधान नहीं बनाया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










