निक लाछे ने दी जेसिका सिम्पसन को बधाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हॉलीवुड गायक निक लाछे ने अपनी पूर्व पत्नी जेसिका सिम्पसन को उनके बेटे ऐश के जन्म लेने पर बधाई दी है. जेसिका ने अपने मंगेतर एरिक जोहान्सन के बेटे को जन्म दिया है. कांटैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, 39 वर्षीय गायक ने 2002 में फैशन डिजायनर सिम्पसन से शादी की थी और 2005 में […]
विज्ञापन
हॉलीवुड गायक निक लाछे ने अपनी पूर्व पत्नी जेसिका सिम्पसन को उनके बेटे ऐश के जन्म लेने पर बधाई दी है. जेसिका ने अपने मंगेतर एरिक जोहान्सन के बेटे को जन्म दिया है.
कांटैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, 39 वर्षीय गायक ने 2002 में फैशन डिजायनर सिम्पसन से शादी की थी और 2005 में दोनों अलग हो गये थे और अब वे दोनों कई सालों से एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं.
उन्होंने कहा ‘‘नहीं हम लोग सपर्क में नहीं हैं. निश्चित रुप से मैं उनको शुभकामना देता हूं और मैं उसके तरफ से भी यही उम्मीद करता हूं लेकिन हम बात नहीं करते. हम लोगों के बीच कई सालों से बातचीत नहीं हुयी है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










