ePaper

बिना मेकअप के रहना ज्‍यादा पसंद करती हैं विक्टोरिया बेकहम

Updated at : 19 Dec 2014 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिना मेकअप के रहना ज्‍यादा पसंद करती हैं विक्टोरिया बेकहम

लॉस एंजिलिस : अपने खास स्टाइल के लिए जानी जाने वाली ब्रिटेन की प्रसिद्ध गायिका और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि उन्हें बिना मेकअप के रहना अच्छा लगता है. साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि वे अपने लंबे बालों से भी बेहद प्‍यार करती हैं क्‍योंकि वे जैसा चाहें वैसे अपने […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अपने खास स्टाइल के लिए जानी जाने वाली ब्रिटेन की प्रसिद्ध गायिका और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि उन्हें बिना मेकअप के रहना अच्छा लगता है. साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि वे अपने लंबे बालों से भी बेहद प्‍यार करती हैं क्‍योंकि वे जैसा चाहें वैसे अपने बालों को संवार सकती हैं.

यूएस मैगजीन की खबर के अनुसार, मशहूर फुटबॉल खिलाडी डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया ने कहा कि उनके लिए अच्छा दिन वह होता है, जब वह घर में अपने आरामदायक कपडे पहने होती हैं और अपनी पसंद की पुस्तक पढती हैं.

विक्टोरिया ने कहा,’ मुझे ऐसा दिन पसंद है, जब मैं अपने घर में इधर से उधर आरामदायक कपडों में घूमती हूं, और उन किताबों को उठाती हूं, जो मैं पढना चाहती हूं. मेरे लिए यह वाकई मजेदार है. बस बिना मेकअप के रहना..’ बेकहम ने आगे बताया कि उन्हें अपने लंबे बाल अच्छे लगते हैं क्योंकि वह इन्हें अलग-अलग स्टाइल में सजा सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola