2024 Flop Movies: 2024 की वो 6 फिल्में, जिनमें बड़े स्टार्स ने किया काम, फिर भी हो गई Super FLOP, जानें

2024 Flop Movies
2024 में कई फिल्में रिलीज हुई थी, लेकिन बहुत कम ही दर्शकों को इम्प्रेस कर पायी. कई बड़े स्टार्स की मूवीज, जिनसे मेकर्स और दर्शकों को उम्मीद थी, वो फिल्में बुरी तरह पिट गई.
2024 Flop Movies: साल 2024 फिल्म इंडस्ट्री के लिए अभी तक ठीक-ठाक रहा. हालांकि इस साल कई बड़े स्टार्स की मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये परफॉर्म नहीं कर पायी. अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से लेकर अजय देवगन की औरों में कहां दम था तक, फिल्में बुरी तरह पिट गई. वहीं, कुछ फिल्मों ने दर्शकों को इम्प्रेस किया. चलिए आपको बताते हैं 2024 में कौन सी फिल्में फुस्स साबित हुई.
वेदा का कैसा रह बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा की कहानी अलग थी, लेकिन ये दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पायी. ये मूवी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, वेदा, इस साल की जॉन की पहली फिल्म थी. फिल्म बुरी तरह पिट गई.
खेल खेल में हिट हुई या फ्लॉप
अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर स्टारर मूवी ‘खेल खेल में’ भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. फिल्म की कहानी सात फ्रेंड्स की है, जो एक शादी में एक अजीब खेल खेलते है. खेल के मुताबिक अपने मोबाइल को टेबल पर रखना है और पूरी रात अपने फोन को कमरे में मौजूद सभी लोगों के लिए एक्सेसिबल बनाना है.
बड़े मियां छोटे मियां का कैसा रहा बॉक्स ऑफस पर प्रदर्शन
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बजट था. फिल्म बुरी तरह से पिट गई और इसने बेहद कम कमाई की.
योद्धा हिट हुई या फ्लॉप
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ कोई खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई. पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे द्वारा निर्देशित मूवी में सिद्धार्थ के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना भी हैं.
मैरी क्रिसमस का कैसा रहा था प्रदर्शन
मैरी क्रिसमस 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी में कैटरीना के अपोजिट विजय सेतुपति थे. फिल्म की स्टोरी लाइन दर्शकों को लुभा नहीं पायी और ये फ्लॉप हो गई.
औरों में कहां दम था हिट हुई या फ्लॉप
अजय देवगन, तब्बू की मूवी ‘औरों में कहां दम था’ का जादू लोगों पर नहीं चला. फिल्म का सिनेमाघरों में हाल बेहाल था. मूवी साल 2024 की फ्लॉप फिल्मों में से एक है.
Also Read- KBC 16: अजय देवगन को लेकर इस कंटेस्टेंट ने कह दी ऐसी बात, बिग बी बोले- लड़ाई हो जाए…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










