Singham Again: रोहित शेट्टी ने अजय देवगन स्टारर फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर बार मुझे दर्शकों…

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Singham Again OTT Release

Rohit Shetty On Singham Again: रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित और अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. अब रोहित शेट्टी ने मूवी की सफलता पर बात की.

विज्ञापन

Rohit Shetty On Singham Again: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर में से एक रोहित शेट्टी जल्द ही कलर्स टीवी पर स्टंट बेस्ड रियालिटी शो होस्ट करते दिखाई देंगे. इस शो में वह कंटेस्टेंट से खतरनाक स्टंट करवाते हैं. उनकी होस्टिंग स्टाइल सभी को खूब पसंद आती है. अगर फिल्मों की बात करें तो निर्माता कॉमेडी जॉनर और कॉप यूनिवर्स में काम करने के माहिर है. साल 2024 में उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी सिंघम अगेन रिलीज होने वाली है. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. अब रोहित शेट्टी ने अजय देवगन स्टारर मूवी की सफलता पर बात की.

रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और अर्जुन कपूर जैसे प्रभावशाली कलाकारों से सजी ब्लॉकबस्टर सिंघम अगेन के पहले दो पार्ट सुपरहिट साबित हुए थे. अब तीसरा पार्ट, इस दिवाली (1 नवंबर) को रिलीज होने वाला है. जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि नई फिल्म की सफलता को लेकर क्या दबाब महसूस करते हैं, तो उन्होंने इंडिया.कॉम संग बात करते हुए कहा, ”अभी भी दिवाली का समय है जब फिल्म आ रही है. सबके मुंह में घी शक्कर, मैं कहूंगा जैसे हर बार मुझे दर्शकों का प्यार मिला है, वैसा इस बार भी हो. हमने इस पर कड़ी मेहनत की है, इसलिए जब रिलीज के दौरान सही समय होगा, हम सभी बाहर आएंगे और सिंघम के बारे में बात करेंगे. अभी भी 3-4 महीने बचे हैं और हां लेकिन फिंगर्स क्रॉस्ड.”

Also Read- Singham Again में दमदार होगा श्वेता तिवारी का रोल, अजय देवगन संग करेंगी एक्शन

Also Read- Singham Again की बदली रिलीज डेट, दिवाली 2024 पर होगा धमाका, रोहित शेट्टी बोले- शेर आतंक मचाता है

Also Read- Singham Again की शूटिंग का BTS वीडियो आया सामने, रोहित शेट्टी ने दिखाई नए कश्मीर की खूबसूरत झलक

वीएफएक्स से ज्यादा रियल एक्शन पर भरोसा करते हैं रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन के बारे में बात करते हुए कहा कि दर्शकों को उनके निर्देशन में बहुत सारी “हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट” देखने को मिलेगी. उन्होंने खुद को “ओल्ड स्कूल” कहा और बताया कि वह वीएफएक्स की तुलना में वास्तविक एक्शन सीन्स पर ज्यादा भरोसा करते हैं. पहले सिंघम अगेन 15 अगस्त को रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह दिवाली पर रिलीज होगी, जहां इसकी टक्कर कार्तिक आर्यन और अनीज बज्मी की भूल भुलैया 3 से होगी. रोहित शेट्टी की दिवाली पर अब तक रिलीज हुई पांच फिल्मों में से कोई भी बॉक्स ऑफिस पर असफल नहीं हुई है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 की क्लैश पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नुकसान तो होना ही…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola