ePaper

क्‍या निगार खान भी अपनी बहन गौहर की तरह बिगबॉस के घर में...

Updated at : 09 Nov 2014 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या निगार खान भी अपनी बहन गौहर की तरह बिगबॉस के घर में...

कलर्स टीवी के बहुचर्चित टीवी शो ‘बिगबॉस 8’ में वाईल्‍ड कार्ड एंट्री के जरिए तीन लोगों की एंट्री हो चुकी है. वहीं अब इस शो में गौहर खान की बहन निगार खान की वाईल्‍ड कार्ड एंट्री होगी. वे वाईल्‍ड कार्ड के जरिए घर में घुसने वाली चौथी प्रतिभागी होगी. इससे पहले अली कुली मिर्जा, रेनी […]

विज्ञापन

कलर्स टीवी के बहुचर्चित टीवी शो ‘बिगबॉस 8’ में वाईल्‍ड कार्ड एंट्री के जरिए तीन लोगों की एंट्री हो चुकी है. वहीं अब इस शो में गौहर खान की बहन निगार खान की वाईल्‍ड कार्ड एंट्री होगी. वे वाईल्‍ड कार्ड के जरिए घर में घुसने वाली चौथी प्रतिभागी होगी. इससे पहले अली कुली मिर्जा, रेनी ध्‍यान और डिंपी गांगुली की वाईल्‍ड कार्ड एंट्री हो चुकी है.

खबरें ये आ रही है कि अब तक बिगबॉस के घर से केवल महिला प्रतिभागी ही बेघर हो चुके है. इसी कारण महिला प्रतिभागी को वाईल्‍ड कार्ड एंट्री को फैसला लिया गया है. वहीं शुक्रवार को रेनी ध्‍यानी और डिंपी गांगुली बिगबॉस के घर एंटर कर चुकी है.

वहीं निगार खान ने भी घर में घुसने का कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन कर लिया है. निगार की बहन गौहर ‘बिगबॉस 7’ की प्रतिभागी बनकर आई थी और शो की विजेता बन गई थी. गौहर ने तो शो में काफी हंगामा किया था. शो में काफी कंट्रावर्सी भी खुडी हो गई थी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि एक विजेता की बहन घर में क्‍या हंगामा मचाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola