दीपिका बोली, बिना शर्त के जो प्यार करें ऐसा लडका पसंद...

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के शो ‘सत्यमेव जयते 3’ के आखिरी एपिसोड में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, परिणिति चोपडा और कंगना रानाउत नजर आएंगी. वे आमिर से अपनी की बात कहेंगी. आमिर ने इससे पहले के दो संस्करणों में किसी भी अभिनेत्री को नहीं बुलाया था. शो में हंसी-मजाक के अलावा ये तीनों अभिनेत्रियां […]
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के शो ‘सत्यमेव जयते 3’ के आखिरी एपिसोड में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, परिणिति चोपडा और कंगना रानाउत नजर आएंगी. वे आमिर से अपनी की बात कहेंगी. आमिर ने इससे पहले के दो संस्करणों में किसी भी अभिनेत्री को नहीं बुलाया था.
शो में हंसी-मजाक के अलावा ये तीनों अभिनेत्रियां कई गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा करेंगी. इस शो के दौरान आमिर कई गंभीर मुद्दों को उठाते है, उसपर चर्चा करते है और शो के एक हिस्से ‘मुमकिन है’ के तहत लोगों की बात सुनते है. ‘मुमकिन है’ इसी संस्करण में शुरू किया गया है. इसके तहत कोई भी दर्शक आमिर से फोन के द्वारा अपनी बात कह सकते है.
इन तीनों अभिनेत्रियां ने आमिर से पुरुषों के बारे में अपनी राय प्रकट की. साथ ही आमिर को बताया कि एक आदर्शवादी पुरुष में क्या विशेषताएं होनी चाहिए और एक अच्छी पुरुष में क्या अच्छा होना चाहिए. तीनों ने आमिर को बताया कि उन्हें कैसा लडका चाहिए और वो कैसे लडके को पसंद करती है जिसे वो अपना हमसफर बनायें.
अभिनेत्री कंगना ने बताया कि उन्हें संवेदनशील पुरुष पसंद है. वहीं दीपिका ने कहा कि,’वो ऐसा पति चाहती है जो मुझे बिना शर्त भरपूर प्यार करे.’ इससे पहले के एक एपिसोड में आमिर अपने दोस्त अभिनेता सलमान खान को बुला चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




