ePaper

बेंगलूर की नोयोनिता बनीं मिस दीवा यूनिवर्स

Updated at : 20 Oct 2014 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
बेंगलूर की नोयोनिता बनीं मिस दीवा यूनिवर्स

मुंबई:कल शाम एक भव्य समारोह में बेंगलूर की नोयोनिता लोध को यामाहा फेसिनो मिस दीवा यूनिवर्स 2014 का ताज पहनाया गया. इस अवसर पर अक्षय कुमार और ईशा गुप्ता जैसी फिल्मी हस्तियों भी शामिल थीं. इस प्रतियोगिता में नोयोनिता सहित 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया. नोयोनिता अब अमेरिका के मियामी में आयोजित होने वाली मिस […]

विज्ञापन

मुंबई:कल शाम एक भव्य समारोह में बेंगलूर की नोयोनिता लोध को यामाहा फेसिनो मिस दीवा यूनिवर्स 2014 का ताज पहनाया गया. इस अवसर पर अक्षय कुमार और ईशा गुप्ता जैसी फिल्मी हस्तियों भी शामिल थीं.

इस प्रतियोगिता में नोयोनिता सहित 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया. नोयोनिता अब अमेरिका के मियामी में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स में भाग लेंगी.
इसके अलावा दिल्ली की 22 वर्षीय अलंकृता सहाइया पहली उपविजेता और बेंगलूर निवासी इंजीनियरिंग की एक छात्रा दूसरी उपविजेता रहीं.
सेंट जोसेफ कॉलेज में कॉमर्स की छात्रा लोध ने इस समारोह में मिस रैम्पवॉक के उप प्रतियोगिता का खिताब भी जीता. इससे पहले 18 वर्ष की उम्र में वे मिस बेंगलूर सौंदर्य प्रतियोगिता में दूसरी उपविजेता भी रह चुकी हैं.
लोध महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक हैं और इस दिशा में वह अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola