कुशाल-गौहर का ब्रेकअप,कहा ''हम जुदा हो गए रास्ते खो गए...''
Updated at : 18 Oct 2014 3:35 PM (IST)
विज्ञापन

टेलीविजन कलाकार कुशालटंडन और मॉडल-एक्टर गौहर खान अपनी रिलेसनशिप को लेकर हमेशा चर्चे में रहे हैं. लेकिन लगता है इन दोनों के प्यार को किसी की नजर लग गयी है. कुशालने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए लिखा कि अब ‘अब गौशालनाम को कोई मतलब नहीं है, मैं और गौहर अब […]
विज्ञापन
टेलीविजन कलाकार कुशालटंडन और मॉडल-एक्टर गौहर खान अपनी रिलेसनशिप को लेकर हमेशा चर्चे में रहे हैं. लेकिन लगता है इन दोनों के प्यार को किसी की नजर लग गयी है. कुशालने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए लिखा कि अब ‘अब गौशालनाम को कोई मतलब नहीं है, मैं और गौहर अब साथ नहीं हैं.. लव एंड पीस’.
गौहर और कुशालके फैन्स के बीच यह खबर चौंकाने वाली जरूर हो सकती है. अपने फैन्स के बीच ‘गौशाल’ नाम से मशहूर इन दोनों लव बर्ड ने अंतत: अलग होने का फैसला कर लिया है. बता दें कि बिग बॉस के पिछले सीजन में गौहर और कुषाल एक दूसरे के संपर्क में आए थे. इसके बाद से शो के बाद भी दोनों को सार्वाजानिक तौर पर कई बार एक साथ देखा गया था. इससे पहले बिग बॉस 7 से सुर्खियां बटोर चुके प्रतिभागी अरमान और तनीषा ने सार्वजानिक तौर पर अलग होने का फैसला किया था.
बिग बॉस के बाद गौहर खान औरकुशालटंडन ने साथ में कलर्स चैनल पर प्रदर्शित होने वाले शो ‘खतरों के खिलाडी’ में काम किया था. दोनों को हाल ही में गोवा में छुट्टियां मनाते भी देखा गया है.अभी कुछ वक्त पहले पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अलि खान के एलबम ‘जरूरी था’ में गौहर औरकुशाल ने साथ में अभिनय किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




