”सत्यमेव जयते” आज से शुरू, शो के बाद आमिर दर्शकों से कहेंगे ”मुमकिन है”

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि आमिर आज से ‘सत्यमेव जयते’ के तीसरे सीजन में नजर आनेवाले है. इस सीजन में वे छह एपिसोड लेकर आ रहें है जिसमें छेड़खानी, रिश्वत, ड्रिंक एंड ड्राइव और बच्चों की पिटाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल है. इससे पहले सीजन में आमिर […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि आमिर आज से ‘सत्यमेव जयते’ के तीसरे सीजन में नजर आनेवाले है. इस सीजन में वे छह एपिसोड लेकर आ रहें है जिसमें छेड़खानी, रिश्वत, ड्रिंक एंड ड्राइव और बच्चों की पिटाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल है.
इससे पहले सीजन में आमिर समाज के कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, बाल यौन शोषण, दहेज, खाप पंचायत, किसानों की आत्महत्या, लड़कियों की शिक्षा और देश में युवाओं के महत्व जैसे मुद्दों को उठा चुके हैं.
इस बार इस सीजन में एक नयी बात भी है. कई बार ऐसा होता है कि शो देखने के बाद आपको मन में कई सवाल होते हैं जिन्हें आप या तो पूछना चाहते हैं या फिर अपना कोई अनुभव बांटना चाहते हैं. तो इस सीजन में आपको यह मौका मिलेगा.
जी हां शो खत्म होने के तुरंत बाद ‘मुमकिन है’ शुरू होगा जिसमें आप आमिर खान से लाइव बात कर सकते हैं. अपने मन में किसी भी तरह के सवाल आप पूछ सकते है. आमिर अपनी इस कार्यक्रम से समाज में बदलाव लाने की कोशिश कर रहें है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










