सूरत के बाद अब रायपुर पहुंचेगी ”केबीसी 8”

मुंबई: सोनी टीवी का बहुचर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ का सीजन 8 सूरत में शानदार शुरुआत के बाद अब रायपुर पहुंचेगा.फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का रियल्टी गेम शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ दर्शकों को खासा पसंद करते है. अपने ब्लॉग पर इस खबर की सूचना देने वाले 71 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि छत्तीसगढ की […]
मुंबई: सोनी टीवी का बहुचर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ का सीजन 8 सूरत में शानदार शुरुआत के बाद अब रायपुर पहुंचेगा.फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का रियल्टी गेम शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ दर्शकों को खासा पसंद करते है.
अपने ब्लॉग पर इस खबर की सूचना देने वाले 71 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि छत्तीसगढ की राजधानी में कार्यक्रम को लेकर उन्होंने पहले से ही तैयारी शुरु कर दी है.
बच्चन ने एक गीत की रिकार्डिंग की तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है,’ रायपुर में केबीसी की तैयारियां शुरु हो गयी हैं और हम लोग उम्मीद करते हैं कि यह सूरत के जैसा ही शानदार रहेगा’.
बॉलीवुड के बिग बी इसकी मेजबानी करते है. इस कार्यक्रम के इतिहास में यह दूसरी बार है जब मुंबई स्टूडियो के बाहर इसकी शूटिंग होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










