कॉमेडी नाईट्स को लेकर कपिल चले दुबई

मुंबई: कॉमेडी नाईट्स विद कपिल अब भारत छोड़ कर विदेश की धरती पर जा रहा है. इस बात की जानकारी खुद शो के होस्ट कपिल शर्मा ने दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अपका पसंदीदा शो 5 सितंबर से दुबई से लाईव होगा. खबरों की माने तो वह दुबई में एक विशेष कड़ी […]
मुंबई: कॉमेडी नाईट्स विद कपिल अब भारत छोड़ कर विदेश की धरती पर जा रहा है. इस बात की जानकारी खुद शो के होस्ट कपिल शर्मा ने दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अपका पसंदीदा शो 5 सितंबर से दुबई से लाईव होगा.
खबरों की माने तो वह दुबई में एक विशेष कड़ी की शूटिंग करेंगे. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता की मांग पर धारावाहिक की पूरी टीम सितंबर में दुबई जाएगी और वहां दर्शकों के सामने लाइव प्रस्तुति देगी.
Comedy nights live in DUBAI.. 5th sep.. See the link on poster for tickets.. pic.twitter.com/hagkQt3ihg
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) August 21, 2014
इस विशेष कड़ी में धारावाहिक के मुख्य कलाकारों के अलावा गायक मीका सिंह और शान के भी चार चांद लगाने की संभावना है. इसके अलावा टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी, रोशनी चोपड़ा और पाकिस्तानी हास्य कलाकारों से भी इसमें शामिल होने की बात चल रही है.गौरतलब है कि यह शो भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका है. बॉलीवुड के कलाकार भी अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए इस शो को अपनी पहली पसंद बनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




