Big Boss 13 Winner Siddharth Shukla: जानें बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कुछ खास

Big Boss 13 Winner Siddharth Shukla- बिग बॉस के तेरहवें सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला जाने-माने मॉडल और अभिनेता हैं. उन्होंने बिग बॉस 13 में जितने भी टॉस्क मिले उन्हें बखूबी निभाया और लोगों के दिल पर छा गये. वहीं आसिम रियाज दूसरे नंबर पर रहे. बिग बॉस 13 के दौरान कभी सिद्धार्थ शहनाज गिल […]
Big Boss 13 Winner Siddharth Shukla- बिग बॉस के तेरहवें सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला जाने-माने मॉडल और अभिनेता हैं. उन्होंने बिग बॉस 13 में जितने भी टॉस्क मिले उन्हें बखूबी निभाया और लोगों के दिल पर छा गये. वहीं आसिम रियाज दूसरे नंबर पर रहे. बिग बॉस 13 के दौरान कभी सिद्धार्थ शहनाज गिल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर तो कभी लड़ाई-झगड़े की वजह से लगातार चर्चा में रहे. आइए बताते है सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी हर बात जो आप जानना चाहते है…
सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता का नाम अशोक शुक्ला हैं, जो एक सिविल इंजीनियर हैं. उनकी मां का नाम रीता शुक्ला है और वो एक होम मेकर है. उनकी दो बड़ी बहनें हैं. सिद्धार्थ का परिवार मूलतः उत्तर-प्रदेश के इलाहबाद का रहने वाले है. सिद्धार्थ ने अपनी शुरूआती पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल फोर्ट से की है. उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में स्नातक किया है. सिद्धार्थ बचपन से ही एथलेटिक्स और स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते थे. स्कूली दिनों में सिद्धार्थ टेनिस और फुटबॉल के शौकीन रहे.
सिद्धार्थ ने रचना संसद डिजाइन आॉफ इंटीरियर से डिजाइन की पढ़ाई की. कॉलेज के दिनों में सिद्धार्थ मॉडलिंग भी किया करते थे. तब उन्हें महसूस हुआ कि मॉडलिंग के फील्ड में ज्यादा स्कोप है और तब उन्होंने अपना करियर प्लान बदल दिया और आज इस शीर्ष पर पहुंचे. सिद्धार्थ ने साल 2004 में ग्लैडरैग्स मैनहंट कांटेस्ट जीता. वहीं उन्होंने साल 2005 में बेस्ट मॉडल ऑफ द वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया.
साल 2008 में सिद्धार्थ ने छोटे पर्दे पर शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से डेब्यू किया. उसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्टर ‘जाने पहचाने से अजनबी’ से शुरुआत की. साल 2013 में कलर्स चैनल के सीरियल ‘बालिका वधू’ से सिद्धार्थ को पहचान मिली. उसके बाद वह डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर प्रतिभागी भी नजर आये.
जनवरी 2014 सिद्धार्थ शुक्ला धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में नजर आएं. इस फिल्म में अलिया भट्ट और वरुण धवन मुख्य किरदार में थे. वहीं फिल्म में सिद्धार्थ ने आलिया के मंगेतर की भूमिका अदा की थी. फिल्म में आलोचकों ने सिद्धार्थ की अभिनय की जमकर तारीफ भी की थी. इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के कारण उन्हें ब्रेकथ्रू स्पोटिंग परफॉरमेंस (मेल) का स्टारडस्ट अवार्ड मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




