ePaper

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्‍ला ने किया शो छोड़ने का फैसला! आसिम है वजह, VIDEO

Updated at : 21 Jan 2020 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्‍ला ने किया शो छोड़ने का फैसला! आसिम है वजह, VIDEO

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्‍ला और आसिम रियाज़ की दोस्‍ती और दुश्‍मनी ने खूब सुर्खियां बटोरी. एक बार दोनों आपस में भिड़ गये. दोनों को इस तरह से लड़ते देख घरवाले भी हैरान हर गये. दोनों के बीच धक्‍का मुक्‍की हुई और दोनों का बीच बचाव करने के लिए घरवालों और फिर बिग बॉस […]

विज्ञापन

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्‍ला और आसिम रियाज़ की दोस्‍ती और दुश्‍मनी ने खूब सुर्खियां बटोरी. एक बार दोनों आपस में भिड़ गये. दोनों को इस तरह से लड़ते देख घरवाले भी हैरान हर गये. दोनों के बीच धक्‍का मुक्‍की हुई और दोनों का बीच बचाव करने के लिए घरवालों और फिर बिग बॉस को बीच में आना पड़ा.

एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ शुक्‍ला तुरंत शो छोड़ने की बात कर रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि हिना खान शो में एलीट क्‍लब को नया सदस्‍य का चुनाव करने आती हैं.

एलीट क्‍लब के लिए तीन दावेदार आरती सिंह, रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा. इन तीनों को घरवालों के उम्‍मीदों पर खरा उतरना है जिसके बाद वह एलीट क्‍लब की सदस्‍य बन जायेंगी. मिस्‍टर खबरी नामक इंस्‍टाग्राम प्रोमो में दिख रहा है कि सभी घरवाले गार्डन एरिया में बैठे हैं. तभी किसी बात को लेकर सिद्धार्थ और आसिम के बीच झगड़ा हो जाता है.

https://www.instagram.com/p/B7jXkWLBMPE/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

आसिम, सिद्धार्थ को कहते नजर आ रहे हैं – शांत हो जा. अपने आप को कंट्रोल करना होगा तुम्‍हारी सेहत के लिए यह अच्‍छा नहीं है.’ आसिम की बात सुनकर सिद्धार्थ भड़क जाते हैं और दोनों का झगड़ा शुरू हो जाता है. हिना खान दोनों को रोकने की कोशिश करती है लेकिन दोनों इसे अनसुना कर देते हैं.

इसके बाद दोनों को बिग बॉस कन्‍फेशन रूम में बुलाते हैं. वह बिग बॉस से कहते हैं कि, यह मुझे छेड़ता रहता है और इसका कोई अंत नहीं है. मैं यह शो छोड़ रहा हूं, अभी तुरंत. यह इस शो में रह सकता है.’ दरअसल दोनों को झगड़ा एलीट क्‍लब टास्‍क के दौरान शुरू हुआ था. आसिम इस टास्‍क के संचालक थे. टास्‍क के दौरान विशाल घोड़े से उतरकर दूसरी तरफ बैठ जाते हैं. टास्‍क के दौरान ऐसा करने की इजाजत नहीं थी. सभी घरवाले उन्‍हें ऐसा करते हुए देख लेते हैं लेकिन आसिम नहीं मानते और कहते हैं कि उन्‍होंने नहीं देखा. इस बात से सिद्धार्थ नाराज हो जाते हैं और आसिम से उनका झगड़ा शुरू हो जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola