ePaper

VIRAL: दिशा पाटनी के बोल्ड लुक पर सोशल मीडिया में बवाल, यूजर्स बोले- यह BJP की साजिश...

Updated at : 20 Dec 2019 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
VIRAL: दिशा पाटनी के बोल्ड लुक पर सोशल मीडिया में बवाल, यूजर्स बोले- यह BJP की साजिश...

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों को लेकर कम और ग्लैमरस तस्वीरों के लिए ज्यादा चर्चा में रहती हैं. इस बार वह सुर्खियां बटोर रहीं है इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी एक तस्वीर कोलेकर. इसमें दिशा ने केल्विन क्लेन की नीले रंग की बिकिनी पहन रखी है. तस्वीर को शेयर करते ही यूजर उन्हें ट्रोल […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों को लेकर कम और ग्लैमरस तस्वीरों के लिए ज्यादा चर्चा में रहती हैं. इस बार वह सुर्खियां बटोर रहीं है इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी एक तस्वीर कोलेकर.

इसमें दिशा ने केल्विन क्लेन की नीले रंग की बिकिनी पहन रखी है. तस्वीर को शेयर करते ही यूजर उन्हें ट्रोल करने लगे और बोले कि देश इतना सब झेल रहा है और ये ऐसी तस्वीरें शेयर करने में व्यस्त हैं.

https://www.instagram.com/p/B6QQbu5ggOF/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

आपको बताते चलें कि नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश में चल रहे आंदोलन से बॉलीवुड में भी काफी हलचल है. इस मामले पर चुप्पी साधने से लेकर बयान देने तक के लिए सेलेब्स निशाने पर हैं.

इस बीच बिकिनी में एक्ट्रेस दिशा पाटनी का फोटो शेयर करना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. देश में चल रही अशांति के माहौल में सोशल मीडिया पर ऐसा काम करने के लिए लोग उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं.

दरअसल, दिशा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी में एक फोटो शेयर की है. यूजर्स ने उनकी फोटो पर तरह-तरह के कमेंट किये. आइए देखें-

  • ‘देश के हालात इतने खराब है और आपको बस ये ही काम करने हैं’.
  • ‘पूरे देश में प्रोटेस्ट है और इनको देखो.’
  • ‘यह बीजेपी सरकार की चाल है. सिटीजन एक्ट से नौजवानों का ध्यान हटाने के लिए.’
  • ‘देश का माहौल खराब है अभी और इनको अपना बिजनेस बढ़ाना है.’
  • ‘देश एक गंभीर परेशानी से गुजर रहा है और तुम इस तरह की पोस्ट्स में बिजी हो.’

बहरहाल, वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मलंग’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर को कास्ट किया गया है.

इसमें दिशा, आदित्य के अलावा कुणाल खेमू, अनिल कपूर भी हैं. फिल्म को एक रोमांटिक थ्र‍िलर कहानी बताया जा रहा है, जो कि अगले साल फरवरी में रिलीज होगी. मलंग के अलावा दिशा के पास सलमान खान की ‘राधे’ भी है.

वहीं, दिशा पाटनी फिल्म ‘बागी 3’ में स्पेशल डांस नंबर भी करने जा रही हैं. दिशा ने ‘बागी 2’ में टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल प्ले किया था. दिशा पिछली बार फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के साथ नजर आयी थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola