Forbes India 100 Celebs List 2019 : सलमान और अक्षय को पीछे छोड़ विराट कोहली टॉप पर, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Forbes India 100 Celebs List 2019 : सलमान और अक्षय को पीछे छोड़ विराट कोहली टॉप पर, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई: फोर्ब्स इंडिया ने 2019 की 100 नामचीन हस्तियों की सालाना सूची जारी की है, जिसमें क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जबकि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर और सलमान खान तीसरे स्थान पर हैं. शीर्ष 10 में सिर्फ दो महिलाएं आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण हैं. यह रैंकिंग एक अक्तूबर 2018 […]

विज्ञापन

मुंबई: फोर्ब्स इंडिया ने 2019 की 100 नामचीन हस्तियों की सालाना सूची जारी की है, जिसमें क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जबकि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर और सलमान खान तीसरे स्थान पर हैं.

शीर्ष 10 में सिर्फ दो महिलाएं आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण हैं. यह रैंकिंग एक अक्तूबर 2018 से 30 सितंबर 2019 के बीच मशहूर हस्तियों की अनुमानित कमाई और उनकी प्रसिद्धि के अनुमान पर आधारित है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लोकप्रियता के आधार पर इस सूची में शीर्ष स्थान बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्होंने 252.72 करोड़ रुपये की कमाई की.

अक्षय कुमार ने इस दौरान 293.25 करोड़ रुपये की कमाई की और वह फोर्ब्स की सूची में दूसरे स्थान पर रहे. हालांकि, वह कमाई के लिहाज से अव्वल रहे. उनकी कमाई में पिछले साल की तुलना में 58.51 प्रतिशत इजाफा हुआ.

सलमान खान 229.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रहे. ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन 239.25 करोड़ की कमाई के साथ चौथे और भारतीय क्रिकेटर एमएस धौनी 135.93 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पांचवें स्थान पर रहे.

अभिनेता शाहरुख खान 124.38 करोड़ की कमाई के साथ छठे, जबकि रणवीर सिंह (118.2 करोड़ रुपये) सातवें स्थान पर रहे. शीर्ष दस में केवल दो महिलाओं को जगह मिली.

अभिनेत्री आलिया भट्ट 59.21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आठवें और दीपिका 48 करोड़ के साथ 10वें पायदान पर रहीं. पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 76.96 करोड़ रुपये की कमाई के साथ नौंवें पायदान पर रहे.

इस साल की सूची में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सितारों को भी अच्छा खासा प्रतिनिधित्व रहा.

यहां देखें लिस्ट…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola