Viral Video: अमेरिकी सिंगर मैडोना को क्यों पीना पड़ा अपना यूरीन?
वर्ल्ड टॉयलेट डे पर जानी-मानी अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस मैडोना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह आइस बाथ लेने के बाद अपना यूरीन (पेशाब/मूत्र) पीती नजर आ रही हैं. बताते चलें कि मैडोना फिलहाल म्यूजिकल ईवेंट के लिए ‘मैडम एक्स टूर’ पर हैं. वीडियो शेयर करते […]
वर्ल्ड टॉयलेट डे पर जानी-मानी अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस मैडोना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह आइस बाथ लेने के बाद अपना यूरीन (पेशाब/मूत्र) पीती नजर आ रही हैं.
बताते चलें कि मैडोना फिलहाल म्यूजिकल ईवेंट के लिए ‘मैडम एक्स टूर’ पर हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- सुबह के तीन बजे आइस ट्रे में आइस बाथ. मैडम एक्स की थेरेपी. क्या हम आइस बाथ चैलेंज शुरू कर सकते हैं? 41 डिग्री, चोट का सबसे अच्छा इलाज.
हॉलीवुड सेलिब्रिटी मैडोना ने यह वीडियो रविवार, 17 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें परफॉर्मर अहलमलिक विलियम्स के साथ होटल के बाथरूम में देखा जा सकता है.
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब मैडोना ने मेडिकल ट्रीटमेंट के तौर पर अपने यूरीन का इस्तेमाल किया है. इससे पहले भी वह अपने शरीर के जख्मों को ठीक करने के लिए यूरीन का इस्तेमाल करतीआयी हैं. ऐसा लगता है कि 61 साल की हो चलीं मैडोना की खूबसूरती और फिटनेस का यही राज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










