‘सेक्रेड गेम्स'' इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के लिए नामांकित, एक्टर ने ऐसे जताई खुशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2019 10:38 AM
सैफ अली खान की जानी मानी वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया है. ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन में सैफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शानदार अभिनय किया है और इसे ‘बेस्ट ड्रामा’ की श्रेणी में नामांकित किया गया है। इसके अलावा ब्राजील के ‘कोन्ट्रा टोड्स’ […]
सैफ अली खान की जानी मानी वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया है. ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन में सैफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शानदार अभिनय किया है और इसे ‘बेस्ट ड्रामा’ की श्रेणी में नामांकित किया गया है। इसके अलावा ब्राजील के ‘कोन्ट्रा टोड्स’ -सीजन तीन, जर्मनी के ‘बैड बैंक्स’ और ब्रिटेन के ‘मैकमाफिया’ को भी इसी श्रेणी में नामांकित किया गया है. सैफ ने इसमें सरताज सिंह का किरदार निभाया है.
उन्होंने कहा,‘यह अद्भुत(क्षण) है ,मेरा मतलब हमारा विचार सच्चाई से ऐसे मंच पर कुछ पेश करना था जो अंतरराष्ट्रीय हो. कुछ ‘नारकोज’ जैसा जो नेटफिक्स ओरिजनल है और वह आपको अपनी कहानी,अपने तरीके से कहने के लिए प्रेरित करते हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय तरीके से और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए.”
सैफ ने कहा,‘इसलिए मुझे लगता है कि एक तरीके से इसमें अंतरराष्ट्रीय मंच पर नामांकित होने की सारी खूबियां हैं. इसका पूरा श्रेय टीम को, प्रोडक्शन को,निर्देशक और अभिनेताओं को जाता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










