राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से बड़ी जिम्मेदारी आती है : विक्की कौशल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2019 8:08 PM
मुंबई : अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना ‘एक खूबसूरत एहसास’ है, लेकिन यह साथ में बड़ी जिम्मेदारी भी लाता है. कौशल को ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ और आयुष्मान खुराना को ‘अंधाधुन’ के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है. कौशल से जब इस बारे में पूछा […]
मुंबई : अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना ‘एक खूबसूरत एहसास’ है, लेकिन यह साथ में बड़ी जिम्मेदारी भी लाता है. कौशल को ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ और आयुष्मान खुराना को ‘अंधाधुन’ के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है.
कौशल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, यह खूबसूरत एहसास है. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरे करियर के चार साल में ही मुझे इस तरह का सम्मान मिल जाएगा. यह साथ में बड़ी जिम्मेदारी भी लाया है.
उन्होंने कहा, इसके साथ अच्छा काम करने की जिम्मेदारी आती है और आपको आत्मसंतुष्टि का एहसास नहीं होना चाहिए और इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि जैसा भी करूं इनाम मिलता रहेगा. मेरे ख्याल से यह देश का सबसे बड़ा सम्मान है और यह मेरे लिए काफी मायने रखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










