Article 15 की सक्सेस पर बोले आयुष्मान- खुश हूं कि…

Updated:
विज्ञापन
Article 15 की सक्सेस पर बोले आयुष्मान- खुश हूं कि…

मुंबई : अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा है कि वह खुश हैं कि उन्होंने निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में काम करने का निर्णय लिया क्योंकि इससे एक बार फिर यह साबित हो गया कि सिनेमा का विषय ही सर्वोपरि होता है. निर्देशक सिन्हा की यह फिल्म संविधान के ‘अनुच्छेद 15’ पर आधारित […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा है कि वह खुश हैं कि उन्होंने निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में काम करने का निर्णय लिया क्योंकि इससे एक बार फिर यह साबित हो गया कि सिनेमा का विषय ही सर्वोपरि होता है.

निर्देशक सिन्हा की यह फिल्म संविधान के ‘अनुच्छेद 15’ पर आधारित है, जो धर्म, जाति, लिंग या जन्म के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है. आयुष्मान ने कहा कि ‘आर्टिकल 15’ उनके लिए एक नया अनुभव था.

वह खुश हैं कि उन्होंने अपने मन की बात सुनी और आखिरकार फिर साबित हो गया कि सिनेमा का विषय ही सर्वोपरि होता है. अभिनेता ने एक बयान में कहा, जिस तरह लोगों ने इसे पसंद किया, मैं उससे बहुत खुश हूं.

मुझे सभी तबके के लोगों से कई संदेश मिले और मैं बस यह कह सकता हूं कि आपका प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ा समर्थन है. मैं आप लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया से काफी खुश हूं. यह फिल्म चार जुलाई को रिलीज हुई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर अब तक 36.86 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola