Bharat एक्टर सलमान खान ने सुरक्षा गार्ड को मारा थप्पड़, Video Viral

Updated at : 05 Jun 2019 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bharat एक्टर सलमान खान ने सुरक्षा गार्ड को मारा थप्पड़, Video Viral

मुम्बई : सलमान खान के उस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है जिसमें अभिनेता एक सुरक्षा गार्ड को एक प्रशंसक बच्चे से कथित रूप से ठीक व्यवहार नहीं करने को लेकर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘भारत’ के प्रीमियर […]

विज्ञापन

मुम्बई : सलमान खान के उस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है जिसमें अभिनेता एक सुरक्षा गार्ड को एक प्रशंसक बच्चे से कथित रूप से ठीक व्यवहार नहीं करने को लेकर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘भारत’ के प्रीमियर के दौरान हुई जो कि बुधवार को रिलीज हुई. वीडियो में सलमान अपने वाहन की ओर चलते दिख रहे हैं जबकि एक सुरक्षा गार्ड उनके लिए रास्ता बना रहा है.

अभिनेता कथित तौर पर सुरक्षा गार्ड द्वारा भीड़ में शामिल एक बच्चे से किये गए व्यवहार को लेकर नाराज हो गए. सलमान ने उस सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया. कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अभिनेता की उनके व्यवहार को लेकर आलोचना की, वहीं उनके प्रशंसक उनके समर्थन में उतर आये.

एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, यह सलमान खान का अहंकार है, वह यह काम विनम्रता से भी कर सकते थे. एक प्रशंसक ने लिखा, बहुत अच्छा सलमान खान.

नापसंद करने वाले कुछ नकारात्मक कहानियां बनाएंगे लेकिन आपकी जानकारी के लिए, सलमान खान ने अपने सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारा जो छोटे बच्चों की देखभाल करने में असफल रहा, जो भीड़ में दब रहे थे.

एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, हे भगवान सलमान खान ने प्रशंसक बच्चे से रूखा व्यवहार करने के लिए एक सुरक्षा गार्ड को वस्तुत: थप्पड़ मार दिया. सलमान खान के कई प्रशंसक अभिनेता को ईद की बधाई देने के लिए उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एकत्रित हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola