Viral : विवेक ओबेरॉय से बदला लेने निकले अमिताभ-अभिषेक-सलमान! देखा आपने?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2019 4:21 PM
सोशल मीडिया पर एक मीम के जरिये पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के बहाने एग्जिट पोल का मजाक बनानेवाले विवेक ओबेरॉय अचानक गॉसिप का मुद्दा बन गये हैं. अब विवेक ने भले ही अपने किये पर माफी मांगते हुए अपना विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर […]
सोशल मीडिया पर एक मीम के जरिये पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के बहाने एग्जिट पोल का मजाक बनानेवाले विवेक ओबेरॉय अचानक गॉसिप का मुद्दा बन गये हैं.
अब विवेक ने भले ही अपने किये पर माफी मांगते हुए अपना विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का नया बहाना दे डाला है.
Exit Poll के बहाने सलमान-ऐश्वर्या का मजाक उड़ाकर फंसे विवेक ओबेरॉय, महिला आयोग का नोटिस
ऐश्वर्या राय की निजी जिंदगी पर बने मजाकिया मीम को शेयर करने के बाद एक तरफ विवेक ओबेरॉय की आलोचना हो रही है,वहीं सोशल मीडिया पर लगातार इस मुद्दे पर मीम्स बन रहे हैं जो तेजी से वायरल भी हो रहे हैं.
इनमें से एक मीम ऐसा है, जिसमें विवेक ओबेरॉय से बदला लेने के लिए अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान निकल चुके हैं. दरअसल इस मीम को बेहद नाटकीय अंदाज में बनाया गया है.
Vivek must stay alert now🤣 He should be happy for Salman not driving the bike😅#VivekOberoi pic.twitter.com/0Ylv0aHQFQ
— Bhartiya Socrates (@ind_pol_noob) May 20, 2019
यह ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म के एक सीन को फोटोशॉप कर बनाया गया है. इसमें मोटरसाइकिल पर तीन लोग बैठे हैं,जिनके हाथ में बम और रिवॉल्वर नजर आ रहा है. तीनों शख्स पर चेहरों को अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान से बदल दिया गया है.
सबसे आगे अमिताभ बच्चन बैठे हैं, जो बाइक चला रहे हैं. उनके पीछे अभिषेक बच्चन हैं जिनके हाथ में बम नजर आ रहा है और सबसे पीछे सलमान खान रिवॉल्वर हाथ में लिये बैठे हैं.
तीनों के भाव में गुस्सा साफ झलक रहा है. अब इसमें यह बताने की जरूरत तो नहीं है कि ये तीनों आखिर किससे गुस्साये हैं और किस पर वार करने के लिए जा रहे हैं. लोग इस मीमपर खूब मजे ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










