ePaper

Loksabha Election 2019 : मथुरा में ''बसंती'' के लिए वोट मांगेंगे ''वीरू''

Updated at : 13 Apr 2019 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : मथुरा में ''बसंती'' के लिए वोट मांगेंगे ''वीरू''

मथुरा : साल 1975 में आयी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ में ‘वीरू’ और ‘बसंती’ की भूमिका निभा चुके अभिनेता धर्मेंद्र अपनी पत्नी और लोकसभा चुनाव 2019 में मथुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए रविवार को यहां प्रचार करेंगे. वह तीन विधानसभा क्षेत्रों के जाट बहुल इलाकों में सभाएं करेंगे. इसी के साथ […]

विज्ञापन

मथुरा : साल 1975 में आयी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ में ‘वीरू’ और ‘बसंती’ की भूमिका निभा चुके अभिनेता धर्मेंद्र अपनी पत्नी और लोकसभा चुनाव 2019 में मथुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए रविवार को यहां प्रचार करेंगे. वह तीन विधानसभा क्षेत्रों के जाट बहुल इलाकों में सभाएं करेंगे.

इसी के साथ सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मथुरा के चैमुहां में एक सभा संबोधित करेंगे. भाजपा सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद एवं फिल्मी दुनिया में ‘ही-मैन’ के नाम से विख्यात बुजुर्ग अभिनेता धर्मेंद्र पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित होने वाली सभाओं को संबोधित करने के लिए मथुरा पहुंच रहे हैं.

बतायाजाता है कि वे रविवार को तीन अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उनकी पहली सभा गोवर्धन क्षेत्र की खूंटैल पट्टी के जाट बहुल सौंख इलाके में होगी.

दूसरी सभा, बलदेव विधानसभा क्षेत्र में है. जहां चुनावी सभा के साथ ही वह रोड शो भी कर सकते हैं. इसके अलावा, वह मांट विधानसभा क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मथुरा में छाता विधान सभा क्षेत्र के चैमुहां कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola