श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि पर बेटी जाह्ववी ने कही यह बात

मुंबई : बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की रविवार को पहली पुण्यतिथि पर उनकी बेटी जाह्नवी ने कहा है कि उनका दिल अब भी भारी है. बीते साल जुलाई में फिल्म ‘धड़क’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी ने कहा कि उनकी मां हमेशा उनके दिल में रहेंगी. श्रीदेवी […]
मुंबई : बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की रविवार को पहली पुण्यतिथि पर उनकी बेटी जाह्नवी ने कहा है कि उनका दिल अब भी भारी है. बीते साल जुलाई में फिल्म ‘धड़क’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी ने कहा कि उनकी मां हमेशा उनके दिल में रहेंगी.
https://www.instagram.com/p/BuOra4rn8L2/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
श्रीदेवी का पिछले साल 24 फरवरी को दुबई स्थित होटल के बाथटब में डूबने से निधन हो गया था. उनके इस आकस्मिक निधन से परिवार, दोस्त और उनके हजारों प्रशंसक शोक में डूब गये थे.
जाह्नवी ने मां की गोद में बैठी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘मेरा दिल हमेशा भारी रहेगा. हालांकि, मैं हमेशा मुस्कुराती रहूंगी, क्योंकि इसमें आपकी झलक दिखती है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




