लेडी गागा ने तोड़ दी सगाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2019 9:07 AM
गायिका और अभिनेत्री लेडी गागा ने अक्टूबर में क्रिश्चियन कारिनो के साथ सगाई की घोषणा की थी लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उन्होने यह सगाई तोड़ दी है. वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, लेड गागा के प्रतिनिधि ने इस इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका रिश्ता कुछ समय पहले […]
गायिका और अभिनेत्री लेडी गागा ने अक्टूबर में क्रिश्चियन कारिनो के साथ सगाई की घोषणा की थी लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उन्होने यह सगाई तोड़ दी है. वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, लेड गागा के प्रतिनिधि ने इस इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका रिश्ता कुछ समय पहले ही समाप्त हो गया था. सूत्रों के अनुसार लेडी गागा ने कहा, यह सिर्फ काम नहीं है. कभी-कभी खत्म हो जाते हैं.
बता दें कि लेडी गागा ने साल 2005 से 2008 तक संगीतकार ल्यूक कार्ल को डेट किया. साल 2011 में उनका नाम मॉडल और अभिनेता टेलर किन्नी के साथ जुड़ा. खबरें थी कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 14 फरवरी 2015 में किन्नी ने गागा को प्रपोज किया था लेकिन दोनों ने शादी नहीं की.
गौरतलब है कि दुनियाभर में मशहूर अमेरिकन गायिका लेडी गागा को असली नाम स्टेफनी जोआन एंजेलीना जर्मानोत्ता है. उन्होंने अपने रॉक संगीत का सफर न्यूयॉर्क शहर से साल 2003 में शुरू किया था. इसके बाद से वे अब तक कई पुरस्कार जीत चुकी हैं. वे 12 बार ग्रेमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटिड हो चुकी हैं. उनका नाम 2 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है.
लेडी गागा LGBT की रक्षक मानी जाती हैं. उन्होंने LGBT लोगों के प्रति सम्मान के लिए हमेशा आवाज उठाई है. वे एक स्वतंत्र और मजबूत महिला हैं. वे चैरिटी का काम करती हैं और विभिन्न अभियानों में भाग लेती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










