Grammy Awards 2019 में मिशेल ओबामा ने भी की शिरकत

लॉस एंजिलिस : अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में शिरकत की और बताया कि संगीत ने उनके जीवन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. मिशेल ओबामा ने इस समारोह में अचानक शिरकत करते हुए लोगों को चौंका दिया. वह यहां एलिसिया कीज, लेडी गागा, जाडा पिंकेट स्मिथ और […]
लॉस एंजिलिस : अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में शिरकत की और बताया कि संगीत ने उनके जीवन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है.
मिशेल ओबामा ने इस समारोह में अचानक शिरकत करते हुए लोगों को चौंका दिया. वह यहां एलिसिया कीज, लेडी गागा, जाडा पिंकेट स्मिथ और जेनीफर लॉपेज के साथ मंच पर नजरआयीं.
ओबामा ने कहा कि संगीत ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उन्होंने कहा, चाहे हम लोक संगीत, रैप या रॉक पसंद करें.
संगीत हमें अपने आपको, अपने सम्मान को, हमारे दुख, हमारे सुख को बांटने में मदद करता है. संगीत हमें दिखाता है कि हर कहानी, हर आवाज और हर गीत कितना अहम है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




