मृत मिली तेलुगू टेलीविजन की अभिनेत्री

हैदराबाद : हैदराबाद में तेलुगू टेलीविजन की 21 वर्षीय एक कलाकार अपने अपार्टमेंट में मृत मिली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात घर की घंटी बजने पर प्रतिक्रिया नहीं देने के कारण अभिनेत्री के घर का दरवाजा तोड़ा गया. दरवाजा खुलने पर अभिनेत्री के भाई […]
हैदराबाद : हैदराबाद में तेलुगू टेलीविजन की 21 वर्षीय एक कलाकार अपने अपार्टमेंट में मृत मिली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात घर की घंटी बजने पर प्रतिक्रिया नहीं देने के कारण अभिनेत्री के घर का दरवाजा तोड़ा गया. दरवाजा खुलने पर अभिनेत्री के भाई ने नागा झांसी का शव छत से लगे पंखे से लटकता हुआ पाया.
पंजगुट्टा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर बी मोहन कुमार ने बताया, ‘हमें बताया गया है कि उसका एक ब्वॉयफ्रेंड था, जिसने बाद में उसकी उपेक्षा शुरू कर दी. हम इसकी जांच कर रहे हैं. उसके भाई ने मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उसे मृत देखा.’
अभिनेत्री कृष्णा जिले की रहने वाली थी और कई टीवी धारावाहिकों और कुछ फिल्मों में उसने काम किया था. नागा झांसी ‘पवित्र बंधन’ धारावाहिक से लोकप्रिय हुई थी. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया और मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




