जी न्यूज के कवि युद्ध 2019 शो में आज दिखेंगे देवघर के दिनेश देवघरिया

देवघर : जी न्यूज के लोकप्रिय कार्यक्रम कवि युद्ध 2019 शो में रविवार को देवघर के दिनेश देवघरिया भी दिखेंगे. यह कार्यक्रम रविवार की शाम में दिखाया जायेगा. देवघर के इस युवा कवि ने तेजी से राष्ट्रीय काव्यमंचों पर अपनी पहचान बनायी है. देवघर के गौरव ओज के युवा हस्ताक्षर कवि दिनेश देवघरिया राष्ट्रीय कवि […]
देवघर : जी न्यूज के लोकप्रिय कार्यक्रम कवि युद्ध 2019 शो में रविवार को देवघर के दिनेश देवघरिया भी दिखेंगे. यह कार्यक्रम रविवार की शाम में दिखाया जायेगा.
देवघर के इस युवा कवि ने तेजी से राष्ट्रीय काव्यमंचों पर अपनी पहचान बनायी है. देवघर के गौरव ओज के युवा हस्ताक्षर कवि दिनेश देवघरिया राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय कवि संगम झारखंड के प्रभारी भी हैं. उन्हें सदुपाध्याय श्री श्री भवप्रीतानन्द ओझा झारखंड काव्य गौरव से सम्मानित भी किया जा चुका है.
इस संबंध में राष्ट्रीय कवि संगम, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी सुनील खवाड़े ने बताया कि हम लोगों के लिए गौरव की बात है कि देवघर के दिनेश देवघरिया राष्ट्रीय चैनल में दिखेंगे. वे काफी मेहनती हैं. वह बैंक के अधिकारी होते हुए भी कविता लिख रहे हैं.
वह वीर रस के समर्थक माने जाते हैं. उनकी प्रसिद्धि का ही असर है कि प्रतिष्ठित न्यूज चैनल जी न्यूज के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम कवि युद्ध 2019 में देवघर के दिनेश देवघरिया को आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम का प्रसारण रविवार शाम 6.55 बजे किया जायेगा. यह देवघर ही नहीं, झारखंड के लिए भी गौरव का विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










