ePaper

आज का इतिहास : युक्ता मुखी ने दुनिया की सबसे सुंदर लड़की का खिताब जीता

Updated at : 05 Dec 2018 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
आज का इतिहास : युक्ता मुखी ने दुनिया की सबसे सुंदर लड़की का खिताब जीता

नयी दिल्ली : 90 के दशक में भारत की सुंदरियों ने दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया. 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया. सात अक्तूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी लंबी छरहरी और बेहद खूबसूरत काया वाली युक्ता मुखी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : 90 के दशक में भारत की सुंदरियों ने दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया. 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया. सात अक्तूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी लंबी छरहरी और बेहद खूबसूरत काया वाली युक्ता मुखी ने पांच दिसंबर, 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया. उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाया, लेकिन कई कारणों से वह फिल्मों में अधिक सफलता हासिल नहीं कर पायीं. देश-दुनिया के इतिहास में पांच दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1894 : भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म.

1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन. उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया.

1969 : निशानेबाजी में देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म.

1971 : भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी.

1997 : भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का किला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया.

1998 : रूस भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत.

1999 : युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया.

2001 : अफगानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत.

2005 : ब्रिटेन ने एक कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया.

2013 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन.

2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola